₹18,991 करोड़ के पार पहुंचा भारत का कॉफी एक्सपोर्ट, इन 3 कंपनी पर रखें फोकस; 5 साल में 300% तक का रिटर्न

भारत का कॉफी एक्सपोर्ट 2025 में नया रिकॉर्ड बना 2.06 बिलियन डॉलर पार कर गया. वैश्विक कीमतों और मजबूत मांग से एक्सपोर्ट वैल्यू में 20 फीसदी की ग्रोथ हुई है. प्रमुख बाजार यूरोप और मिडल ईस्ट रहे. निवेशकों के रडार पर कॉफी स्टॉक्स हैं.

कॉफी एक्सपोर्ट 2025 में नया रिकॉर्ड बना 2.06 बिलियन डॉलर पार कर गया. Image Credit: money9live

Coffee Export: भारत से कॉफी एक्सपोर्ट ने साल 2025 में नया रिकॉर्ड बना दिया है. देश का कुल कॉफी एक्सपोर्ट 2.06 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है. यह करीब 20 फीसदी का एनुअल ग्रोथ है. ग्लोबल मार्केट में कॉफी की ऊंची कीमत और मजबूत मांग ने एक्सपोर्टर को फायदा पहुंचाया है. खासकर यूरोप और मिडल ईस्ट से मांग स्थिर बनी हुई है. ऐसे में कॉफी सेक्टर से जुड़े कुछ स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर आ गए हैं.

2 बिलियन डॉलर के पार एक्सपोर्ट

भारत का कॉफी एक्सपोर्ट 2.06 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. भले ही एक्सपोर्ट वॉल्यूम में हल्की गिरावट रही, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी से कुल वैल्यू बढ़ी. इटली, जर्मनी, रूस, बेल्जियम और यूएई प्रमुख बाजार रहे. ब्राजील और वियतनाम में सप्लाई चैन में बाधा के कारण ग्लोबल प्राइस मजबूत रहे. इससे भारतीय अरबिका और रोबस्टा को बेहतर रियलाइजेशन मिला.

Vintage Coffee & Beverages Ltd

1980 में स्थापित यह कंपनी इंस्टेंट कॉफी और चिकोरी के मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट में सक्रिय है. इसकी कुल प्रोडक्शन कैपेसिटी 11200 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है. इसमें 6500 मीट्रिक टन इंस्टेंट कॉफी, 1700 मीट्रिक टन इंस्टेंट चिकोरी और 3000 मीट्रिक टन पैकिंग क्षमता शामिल है.

कंपनी को करीब 90 फीसदी रिवेन्यू एक्सपोर्ट से मिलता है. Q3FY26 में रिवेन्यू 71 फीसदी की एनुअल ग्रोथ से बढ़कर के 88 करोड़ से बढ़कर 151 करोड़ रुपये रहा. वहीं नेट प्रॉफिट 12 करोड़ से बढ़कर 19 करोड़ रुपये पहुंचा, जो 58 फीसदी की ग्रोथ है. तीन साल का प्रॉफिट CAGR 73 फीसदी और सेल्स CAGR 104 फीसदी है. कंपनी के शेयर सोमवार को 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 145 रुपये पर बंद हुए. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 6 फीसदी का रिटर्न दिया है.

CCL Products India Ltd

1961 में स्थापित यह कंपनी इंस्टेंट कॉफी प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट में आगे है. भारत और वियतनाम मिलाकर इसकी कुल कैपिसीटी 77000 मीट्रिक टन है. इसमें भारत की 40000 मीट्रिक टन और वियतनाम की 37000 मीट्रिक टन क्षमता शामिल है.

Q3FY26 में कंपनी का रिवेन्यू 39 फीसदी एनुअल ग्रोथ के साथ 758 करोड़ से बढ़कर 1051 करोड़ रुपये हो गया. नेट प्रॉफिट 63 करोड़ से बढ़कर 100 करोड़ रुपये रहा, जो 58 फीसदी की बढ़ोतरी है. तीन साल का प्रॉफिट CAGR 15 फीसदी और सेल्स CAGR 29 फीसदी है. कंपनी के शेयर सोमवार को 3.19 फीसदी की तेजी के साथ 1026 रुपये पर बंद हुए. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 323 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें – 4272% का दे चुका है मल्‍टीबैगर रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंटेगा इस एंटरटेनमेंट कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड डेट तय

Tata Consumer Products Ltd

1962 में स्थापित यह कंपनी टाटा ग्रुप की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी है. घरेलू बाजार में इसके कॉफी कारोबार में 56 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है. कंपनी का अंतरराष्ट्रीय कारोबार भी मजबूत है और यूएस कॉफी बैग सेगमेंट में 4.1 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है.

Q3FY26 में रिवेन्यू 4444 करोड़ से बढ़कर 5112 करोड़ रुपये रहा, जो 15 फीसदी की ग्रोथ है. नेट प्रॉफिट 282 करोड़ से बढ़कर 385 करोड़ रुपये पहुंचा, यानी 36 फीसदी की बढ़ोतरी. तीन साल का प्रॉफिट CAGR 9 फीसदी और सेल्स CAGR 12 फीसदी है. कंपनी के शेयर सोमवार को 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 1139 रुपये पर बंद हुए. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 81 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.