Kansai Nerolac vs Berger Paints: किसमें कितना है दम, ब्रोकरेज फर्म ने दी जानकारी; जानें क्या मिली रेटिंग
Kansai Nerolac और Berger Paints ने Q1FY26 के नतीजे जारी किए हैं. जहां Berger की सेल और वॉल्यूम ग्रोथ बेहतर रही, वहीं Kansai Nerolac का प्रदर्शन सीमित रहा. InCred Equities ने Berger पर HOLD और Kansai पर REDUCE रेटिंग दी है. Berger को 620 रुपये और Kansai को 235 रुपये का टारगेट प्राइस मिला है. रिपोर्ट में मार्जिन, वॉल्यूम ग्रोथ, सेगमेंट प्रदर्शन और डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रेंथ का विश्लेषण किया गया है.

Kansai Nerolac vs Berger Paints: भारत के प्रमुख पेंट निर्माता कंपनी कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड (KNPL) और बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (1QFY26) के नतीजे जारी किए हैं. दोनों कंपनियों का प्रदर्शन मॉनसून और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच मिलाजुला रहा. इसी बीच, ब्रोकरेज फर्म InCred Equities ने इन कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज फर्म ने क्या रेटिंग दी है.
Berger Paints की कंसॉलिडेटेड नेट सेल में बढ़ोतरी
1QFY26 में Berger Paints की कंसॉलिडेटेड नेट सेल 3.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 32 अरब रुपये रही, जो अनुमान से 3 फीसदी कम है. स्टैंडअलोन सेल में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि Asian Paints और Kansai Nerolac का प्रदर्शन क्रमशः -1.3 फीसदी और +1.8 फीसदी रहा. कंपनी ने 5.6 फीसदी वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की, हालांकि मॉनसून की शुरुआती दस्तक ने इसमें असर डाला.
वॉटरप्रूफिंग, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स और वुड कोटिंग्स जैसे सेगमेंट्स में अच्छा प्रदर्शन रहा. ऑटोमोटिव डिवीजन ने डेकोरेटिव सेगमेंट की तुलना में बेहतर वॉल्यूम और वैल्यू ग्रोथ दर्ज की, जबकि जनरल इंडस्ट्रियल और पाउडर कोटिंग्स का प्रदर्शन कमजोर रहा. कंपनी को उम्मीद है कि 4QFY26 तक हाई सिंगल-डिजिट वैल्यू ग्रोथ हासिल होगी.
नेपाल में Berger का प्रदर्शन मजबूत रहा, जबकि Berger Rock और BNPA (JV) ने रेवेन्यू और प्रॉफिट दोनों में बेहतर परिणाम दिए. Bolix SA (पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) का प्रदर्शन स्थिर रहा, लेकिन UK में लंबी अवधि के प्रोजेक्ट्स के कारण मुनाफा प्रभावित हुआ. Berger Becker JV ने प्रोडक्ट मिक्स और मार्जिन में सुधार के साथ वापसी की.
ब्रोकरेज फर्म ने दी HOLD रेटिंग
Berger Paints के नतीजों में मिला-जुला प्रदर्शन रहा. सलाना आधार पर इसका ग्रॉस मार्जिन 150 बेसिस पॉइंट बढ़कर 41.4 फीसदी हुआ, जबकि QoQ आधार पर 130 बेसिस पॉइंट की गिरावट दर्ज की गई. EBITDA मार्जिन भी YoY आधार पर 40 बेसिस पॉइंट घटकर 16.5 फीसदी रह गया है. पेंट इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा के बावजूद, Berger मध्यम अवधि में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. इसी के मद्देनजर InCred Equities ने इस पर HOLD रेटिंग दी है.
कितना है टारगेट प्राइस
InCred Equities ने HOLD रेटिंग के साथ Berger Paints का टारगेट प्राइस 620 रुपये तय किया है. बुधवार को इसका शेयर 1.12 फीसदी गिरकर 565.30 रुपये पर बंद हुआ. फर्म का मानना है कि मानसून के बाद वॉल्यूम में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है, हालांकि निकट भविष्य में चुनौतियां बनी रहेंगी. इससे पहले यह टारगेट 600 रुपये था, जिसे अब बढ़ाकर 620 रुपये किया गया है.
कैसा है वित्तीय सेहत
मैट्रिक्स | मार्च-24 (A) | मार्च-25 (A) | मार्च-26 (F) | मार्च-27 (F) | मार्च-28 (F) |
---|---|---|---|---|---|
रेवेन्यू | 1,11,989 | 1,15,447 | 1,21,741 | 1,30,177 | 1,42,802 |
ऑपरेटिंग EBITDA | 18,613 | 18,561 | 19,164 | 20,861 | 24,029 |
नेट प्रॉफिट | 11,678 | 11,804 | 12,126 | 13,322 | 15,688 |
कोर EPS (₹) | 10.0 | 0.0 | 0.0 | 11.4 | 13.5 |
EPS ग्रोथ (%) | 35.9 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 17.8 |
P/E (x) | 57.07 | 0.00 | 0.00 | 50.03 | 42.48 |
DPS (₹) | 3.5 | 0.0 | 3.9 | 4.3 | 5.1 |
डिविडेंड यील्ड (%) | 0.72 | 0.00 | 0.79 | 0.87 | 1.03 |
EV/EBITDA (x) | 35.93 | (0.08) | (0.17) | 31.69 | 27.19 |
P/FCFE (x) | 146.20 | 0.00 | 0.00 | 89.73 | 47.28 |
नेट गियरिंग (%) | 4.0 | 2.7 | 5.0 | 7.2 | 15.4 |
P/BV (x) | 12.39 | 0.00 | 9.72 | 8.73 | 7.81 |
ROE (%) | 23.6 | 20.5 | 18.6 | 18.4 | 19.4 |
Kansai Nerolac Paints के कंसॉलिडेटेड सेल में मामूली बढ़त
Kansai Nerolac Paints (KNPL) ने 1QFY26 में कंसॉलिडेटेड सेल में 1.4 फीसदी और स्टैंडअलोन सेल में 1.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है. डेकोरेटिव सेगमेंट में वॉल्यूम ग्रोथ फ्लैट रही. इसके पीछे जल्दी मॉनसून आना और उत्तर भारत में भू-राजनीतिक तनाव प्रमुख कारण रहे.
हालांकि, ‘Paint+’ रेंज और नए प्रोडक्ट्स (जिनका योगदान 10 फीसदी रहा) ने अच्छी ग्रोथ दिखाई. वॉटरप्रूफिंग, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स और प्रीमियम वुड फिनिशेज जैसे सेगमेंट्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. प्रोजेक्ट बिजनेस में एक्सटीरियर टेक्सचर्स और वॉटरप्रूफिंग कैटेगरी के चलते मिड-सिंगल डिजिट ग्रोथ रही.
सर्विसेज बिजनेस अब डेकोरेटिव सेगमेंट का 5 फीसदी हिस्सा बन चुका है. कंपनी ने डायरेक्ट डीलर्स की संख्या बढ़ाकर 30,000 कर दी है और इनडायरेक्ट रीच भी मजबूत हुई है. हालांकि, मौसम और बाजार की चुनौतियों के चलते डेकोरेटिव सेगमेंट में कमजोरी अब भी बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: BlueStone Jewellery IPO: तय हुआ प्राइस बैंड, कंपनी ने घटाया इश्यू साइज; जानें कब मिलेगा निवेश का मौका
ब्रोकरेज फर्म ने दी REDUCE रेटिंग
कंपनी की कंसॉलिडेटेड और स्टैंडअलोन बिक्री में क्रमशः 1.4 फीसदी और 1.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. डेकोरेटिव सेगमेंट को मॉनसून की जल्द शुरुआत से नुकसान हुआ, जबकि इंडस्ट्रियल सेगमेंट ने बेहतर प्रदर्शन किया. ग्रॉस मार्जिन 70 बेसिस पॉइंट घटकर 36.1 फीसदी और EBITDA मार्जिन 140 बेसिस पॉइंट घटकर 14 फीसदी रह गया है.
हालांकि, कंपनी ने EBITDA मार्जिन के लिए 13–14 फीसदी का लक्ष्य बरकरार रखा है. बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कमजोर मांग को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने निकट भविष्य में कोई बड़ा सुधार नहीं देखा और इसलिए REDUCE रेटिंग और 235 रुपये का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है. आज शेयर 3 फीसदी गिरकर 234.90 रुपये पर बंद हुआ है.
वित्तीय प्रदर्शन
मैट्रिक्स | मार्च-24 (A) | मार्च-25 (A) | मार्च-26 (F) | मार्च-27 (F) | मार्च-28 (F) |
---|---|---|---|---|---|
रेवेन्यू | 78,014 | 78,230 | 81,463 | 85,614 | 90,643 |
ऑपरेटिंग EBITDA | 10,278 | 9,423 | 9,871 | 10,465 | 11,496 |
शुद्ध लाभ | 11,758 | 4,798 | 6,639 | 7,157 | 7,963 |
कोर EPS (₹) | 8.4 | 5.9 | 8.2 | 8.9 | 9.9 |
EPS वृद्धि (%) | 3.5 | 29.2 | 38.4 | 7.8 | 11.3 |
P/E (गुना) | 28.88 | 40.80 | 29.49 | 27.35 | 24.59 |
DPS (₹) | 5.6 | 6.6 | 7.8 | 9.2 | 10.8 |
Dividend Yield (%) | 3.45 | 4.07 | 4.80 | 5.67 | 6.69 |
EV/EBITDA (गुना) | 17.79 | 18.80 | 18.99 | 17.69 | 16.11 |
P/FCFE (गुना) | 48.35 | 55.70 | 23.51 | 19.20 | 16.43 |
नेट गियरिंग (%) | 23.3 | 28.7 | 12.5 | 16.3 | 17.5 |
P/BV (गुना) | 3.51 | 3.05 | 3.00 | 3.06 | 3.29 |
ROE (%) | 13.4 | 8.0 | 10.3 | 11.1 | 12.9 |
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

Suzlon के शेयर में आएगी तूफानी तेजी, ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह; जान लीजिए टारगेट प्राइस

इन 5 स्मॉल कैप कंपनियों पर नहीं कोई कर्ज, 96 फीसदी तक ऑपरेटिंग मार्जिन; बना रही हैं खूब मुनाफा, रखें नजर

Closing Bell: लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद; PSU बैंक चमके
