TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Q4 रिजल्‍ट के बाद SBI का शेयर लुढ़का, फिर भी ब्रोकरेज हाउस स्‍टॉक पर है बुलिश, इन 9 ने दी BUY रेटिंग

चौथी तिमाही में एसबीआई का शुद्ध मुनाफा 10 फीसदी तक घट गया है, हालांकि दूसरी चीजों में बढ़ोतरी दर्ज कर बैंक ने इस दबाव को मैनेज करने की कोशिश की. बैंक के भविष्‍य की मजबूत स्थिति को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल सिक्‍योरिटीज ने भी इसके शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है. तो कितना दिया टारगेट जानें पूरी डिटेल.

SBI शेयर पर इस दिग्‍गज ब्रोकरेज फर्म ने बनाई रखी BUY रेटिंग Image Credit: money9

State Bank of India Share Price: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने हाल ही में वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजों को जारी किया है. जिसके मुातबिक बैंक का शुद्ध मुनाफा पिछले साल की तुलना में 10% घटकर 18,642.59 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि बैंक की शुद्ध ब्याज आय यानी NII में 2.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रिजल्‍ट का असर सोमवार को कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिला. मुनाफा घटने के चलते SBI के शेयर आज सुबह 10:32 बजे तक 1.82% लुढ़ककर 785.45 रुपये पर पहुंच गए. शेयरों में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल सिक्‍योरिटीज लिमिटेड इसे लेकर बुलिश है. तो ब्रोकरेज हाउस ने कितना दिया इसके शेयर का टारगेट, यहां करें चेक.

कैसा रहा रिजल्‍ट?

वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजों के मुताबिक SBI का शुद्ध मुनाफा 10 फीसदी घट गया है, जिससे यह18,642.59 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 20,698.35 करोड़ रुपये था. हालांकि इस वित्‍तीय वर्ष बैंक की शुद्ध ब्याज आय यानी NII में 2.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 42,774.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. हालांकि, घरेलू कारोबार के लिए नेट इंटरेस्ट मार्जिन यानी NIM में 32 बेसिस प्‍वाइंट की गिरावट देखी गई. यह पिछले साल 3.47% से घटकर 3.15% हो गया है.

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: फिर चढ़े सोने के भाव, 622 रुपये हुआ महंगा, चांदी में आई गिरावट

14% से ज्‍यादा मुनाफे का अनुमान

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल सिक्‍योरिटी के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी चौथी तिमाही (FY25) के नतीजों में बाजार की उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन किया है. ऊंचे प्रावधानों और ऑपरेशनल खर्चों के बावजूद, बैंक ने दूसरी आय में बढ़ोतरी के दम पर संतुलन बनाए रखा. नेट इंटरेस्ट मार्जिन में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर केवल 1 आधार अंक की मामूली गिरावट देखी गई. हालांकि, प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि ब्याज दरों में कटौती के कारण एनआईएम पर दबाव बना रह सकता है. लेकिन बैंक क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो में वृद्धि, एमसीएलआर-लिंक्ड लोन की अधिक हिस्सेदारी और हाल ही में एमसीएलआर दरों में बढ़ोतरी से मिलने वाले लाभ से इस दबाव को कम कर सकता है.

भविष्‍य में बैंक की मजबूत स्थिति की संभावनाओं को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने एसबीआई पर अपनी ‘BUY‘ रेटिंग बरकरार रखी है. साथ ही इसके शेयरों को टारगेट प्राइस 12 महीनों के लिए 915 रुपये रखा है. इसमें 14 फीसदी से ज्‍यादा मुनाफे का संकेत है.

इन ब्रोकरेज हाउस ने भी दी BUY रेटिंग

  • CLSA ने एसबीआई पर BUY रेटिंग जारी रखी हैं और इसका टारगेट प्राइस1050 रुपये प्रति शेयर रखा है.
  • DAM ने भी एसबीआई के बैंक पर खरीद बनाए रखने की सलाह दी. फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 915 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 930 रुपये प्रति शेयर कर दिया है.
  • Axis ने भी इसमें खरीदारी जारी रखने को कहा, वहीं इसका टारगेट प्राइस 1000 रुपये से बढ़ाकर 1055 रुपये कर दिया है.
  • Elara ने एसबीआई पर कहा कि खरीदारी जारी रखें. इसका टारगेट प्राइस 885 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 942 रुपये प्रति शेयर किया गया है.
  • Citi ने एसबीआई पर खरीदारी जारी रखने को कहा और इसका टारगेट प्राइस 905 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 920 रुपये प्रति शेयर किया.
  • Investec का एसबीआई पर टारगेट प्राइस 870 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 920 रुपये प्रति शेयर किया गया और BUY रेटिंग बरकरार रखी.
  • Bernstein ने एसबीआई का टारगेट प्राइस 900 रुपये प्रति शेयर रखा है. ये शेयर को लेकर न्‍यूट्रल है.
  • जेपी मॉर्गन ने एसबीआई का टारगेट प्राइस 915 रुपये प्रति शेयर रखा है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.