बाजार गिरा, सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा फिसला, RITES चढ़ा, IT, मेटल, रियल्टी शेयरों में बिकवाली
28 जुलाई को बाजार गिरावट के साथ खुला. इसके अलावा इस गिरते बाजार में भी राइट्स के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 334 अंकों की गिरावट के साथ 81,325 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 95 अंक गिरकर 24,730 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

Stock Market Opening Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार गिरकर खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 334 अंकों की गिरावट के साथ 81,325 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 95 अंक गिरकर 24,730 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 12 में तेजी और 18 में गिरावट देखने को मिली. इस दौरान निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली.
सेक्टोरल इंडेक्स में मिला-जुला रुझान देखने को मिला
शेयर बाजार के सेक्टोरल फ्रंट पर सोमवार को मिला-जुला रुझान देखने को मिला. निफ्टी रियल्टी और आईटी इंडेक्स सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वालों में रहे, जो क्रमशः 1.8 फीसदी और 1.07 फीसदी की गिरावट में रहे. इसके अलावा निफ्टी मीडिया, बैंक, कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स भी लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर, निफ्टी ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स हरे निशान में खुले, जिससे बाजार में कुछ हद तक संतुलन बना रहा.
RITES में तेजी
आज के शुरुआती कारोबार में RITES के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. इस दौरान शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. इस दौरान शेयर 272 रुपये के भाव पर चले गए. इस तेजी के पीछे की वजह है कि कंपनी को Bharat Electronics (BEL) से 177.2 करोड़ रुपये की प्रोजक्ट का Letter of Intent मिला है. इसका शेयर शेयरों में देखने को मिला है.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर का नाम | खुलने का भाव (₹) | उच्चतम भाव (₹) | न्यूनतम भाव (₹) | पिछला बंद (₹) | अंतिम भाव (₹) | % परिवर्तन |
---|---|---|---|---|---|---|
टाटा मोटर्स | 690.70 | 700.50 | 690.00 | 687.40 | 696.75 | +1.36% |
बजाज फिनसर्व | 1,990.00 | 2,006.70 | 1,984.60 | 1,985.80 | 2,005.50 | +0.99% |
श्रीराम फाइनेंस | 615.85 | 623.00 | 611.05 | 615.85 | 620.50 | +0.76% |
ग्रासिम इंडस्ट्रीज | 2,704.10 | 2,729.00 | 2,697.00 | 2,708.60 | 2,728.30 | +0.73% |
अल्ट्राटेक सीमेंट | 12,274.00 | 12,337.00 | 12,249.00 | 12,250.00 | 12,327.00 | +0.63% |
शेयर का नाम | खुलने का भाव (₹) | उच्चतम भाव (₹) | न्यूनतम भाव (₹) | पिछला बंद (₹) | अंतिम भाव (₹) | % परिवर्तन |
---|---|---|---|---|---|---|
कोटक बैंक | 2,025.30 | 2,055.30 | 1,987.00 | 2,124.60 | 1,988.90 | -6.39% |
टीसीएस (TCS) | 3,110.00 | 3,118.00 | 3,081.60 | 3,135.80 | 3,091.30 | -1.42% |
इंफोसिस (INFY) | 1,513.90 | 1,514.90 | 1,482.50 | 1,515.70 | 1,496.70 | -1.25% |
विप्रो (WIPRO) | 254.00 | 254.00 | 250.05 | 259.20 | 251.10 | -1.22% |
भारती एयरटेल (AIRTEL) | 1,930.00 | 1,930.00 | 1,915.00 | 1,937.90 | 1,919.40 | -0.95% |
एशियाई बाजारों में बिकवाली ( 9 बजे तक )
- गिफ्ट निफ्टी 23 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 371 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में 69 अंकों की तेजी देखने को मिली थी.
- ताइवान के बाजार में 103 अंकों की मजबूती देखी गई.
कैसा रहा था बुधवार का बाजार?
शुक्रवार, 25 जुलाई को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 721 अंकों की गिरावट के साथ 81,463 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 225 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 24,837 के स्तर पर आ गया.
सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जबकि केवल एक शेयर हरे निशान में बंद हुआ. बजाज फाइनेंस का शेयर 4.78 फीसदी तक टूटा. इसके अलावा पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, और बजाज फिनसर्व सहित कुल 15 शेयरों में 1 फीसदी से लेकर 2.6 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

इस मल्टीबैगर कंपनी को विदेश से धड़ाधड़ मिल रहे ऑर्डर, नतीजे भी दमदार, MOFS दे चुका है Buy रेटिंग

EV स्टॉक का बंपर धमाल, 10 फीसदी की छलांग लगा पहुंचा 50 के पार, जानें- कंपनी का पूरा हिसाब-किताब

कैश फ्लो से लेकर मुनाफे तक के मोर्चे पर धाक, इन 3 शेयरों ने दिया 881% तक का जबरदस्त रिटर्न!
