बाजार लाल निशान में, सेंसेक्स 200 अंक फिसला, आईटी, मेटल और फार्मा के शेयरों में बिकवाली
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी आज बाजार लाल निशान में खुला. इस दौरान सेंसेक्स के अधिकतर शेयरों में बिकवाली देखी गई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 81,214 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 67 अंक फिसलकर 24,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

Stock Market Opening Bell: कल की गिरावट के बाद आज भी बाजार लाल निशान में खुला. जियो पॉलिटिकल टेंशन का असर दुनिया भर के बाजारों के साथ भारत के बाजार पर भी देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 81,214 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 67 अंक फिसलकर 24,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों महज में 8 में तेजी और 22 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स में बिकवाली आईटी, मेटल और फार्मा के शेयरों में देखने को मिली.
Hero MotoCorp में तेजी
आज के शुरुआती कारोबार में Hero MotoCorp में 1 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली. हालांकि बाजार गिरावट में थी. दरअसल, कंपनी हीरो की इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड ‘Vida’ ने नया Vida Vx2 स्कूटर लॉन्च किया है, जो ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस’ (BaaS) मॉडल पर मिलेगा. इससे स्कूटर लेना सस्ता और आसान होगा. जिसका असर इस पर देखने को मिला.
Patil Automation IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 94 गुना भरा
पाटिल ऑटोमेशन कंपनी का IPO निवेशकों को खूब पसंद आया. बुधवार 18 जून को सब्सक्रिप्शन बंद हुआ और ये 94 गुना भर गया. इससे पहले इसे 82 गुना बताया जा रहा था, लेकिन आखिरी आंकड़ा 94x है. अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट का इंतजार है, जो आज गुरुवार 19 जून 2025 को फाइनल होने की उम्मीद है.
रुपया कमजोर खुला गुरुवार को
गुरुवार को भी रुपये में कमजोरी देखने को मिली. आज रुपया 86.53 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर खुला, जबकि बुधवार को यह 86.48 रुपये पर बंद हुआ था. इसका मतलब है कि रुपया थोड़ा और गिर गया है.
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर का नाम | खुलने का भाव (OPEN) | उच्चतम भाव (HIGH) | न्यूनतम भाव (LOW) | पिछला बंद (PREV. CLOSE) | अंतिम भाव (LTP) | % बदलाव (%CHNG) |
---|---|---|---|---|---|---|
टाइटन (TITAN) | ₹3,478.80 | ₹3,520.80 | ₹3,467.80 | ₹3,467.80 | ₹3,512.30 | +1.28% |
आइशर मोटर्स (EICHERMOT) | ₹5,410.00 | ₹5,452.00 | ₹5,405.00 | ₹5,393.00 | ₹5,445.00 | +0.96% |
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) | ₹3,038.00 | ₹3,071.80 | ₹3,034.20 | ₹3,041.10 | ₹3,069.80 | +0.94% |
ग्रासिम (GRASIM) | ₹2,680.00 | ₹2,694.70 | ₹2,670.00 | ₹2,675.40 | ₹2,694.20 | +0.70% |
श्रीराम फाइनेंस (SHRIRAMFIN) | ₹660.75 | ₹669.00 | ₹658.20 | ₹662.10 | ₹666.65 | +0.69% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर का नाम | खुलने का भाव (OPEN) | उच्चतम भाव (HIGH) | न्यूनतम भाव (LOW) | पिछला बंद (PREV. CLOSE) | अंतिम भाव (LTP) | % बदलाव (%CHNG) |
---|---|---|---|---|---|---|
अदाणी पोर्ट्स (ADANIPORTS) | ₹1,370.50 | ₹1,372.60 | ₹1,352.20 | ₹1,372.60 | ₹1,353.60 | –1.38% |
टेक महिंद्रा (TECHM) | ₹1,684.00 | ₹1,694.00 | ₹1,677.50 | ₹1,710.70 | ₹1,687.10 | –1.38% |
एचसीएल टेक (HCLTECH) | ₹1,719.70 | ₹1,719.70 | ₹1,699.50 | ₹1,715.90 | ₹1,702.20 | –0.80% |
इंडसइंड बैंक (INDUSINDBK) | ₹847.00 | ₹849.60 | ₹841.85 | ₹850.50 | ₹844.35 | –0.72% |
इन्फोसिस (INFY) | ₹1,623.90 | ₹1,630.00 | ₹1,614.10 | ₹1,632.90 | ₹1,621.90 | –0.67% |
सेंसेक्स के अधिकतर शेयर लाल निशान में

एशियाई बाजारों में गिरावट (सुबह के 9 बजे तक)
- गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार में 10 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- निक्केई में 268 अंकों की बिकवाली रही थी.
- हैंग सेंग में 398 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 275 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.35 फीसदी की तेजी रही.
- सिंगापुर के बाजार में 0.23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
कल बाजार में देखी गई बिकवाली
18 जून को बाजार में बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 139 अंक गिरकर 81,445 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी में भी 41 अंक की गिरकर 24,812 के स्तर पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 में तेजी जबकि 20 में गिरावट देखने को मिली थी. TCS, अडानी पोर्ट्स और HUL के शेयर 2 फीसदी तक फिसल गए. जबकि, इंडसइंड बैंक का शेयर 4.44 फीसदी चढ़ता दिखा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

RBI ने चढ़ाया, यूएस फेड ने गिराया, आखिर क्या है रियल्टी और मेटल शेयरों की कहानी?

Siemens Energy India के शेयरों की हुई लिस्टिंग, लगा 5 फीसदी का अपर सर्किट, जानें ब्रोकरेज की राय

Monolithisch India IPO की जबरदस्त लिस्टिंग, 62 फीसदी प्रीमियम पर शेयर बाजार में एंट्री
