200 रुपये से सस्ता! 1 साल में दिया 142% मल्टीबैगर रिटर्न, धमाकेदार रहा 3 और 5 वर्ष का मुनाफा भी, आप भी देख लें
जहां बाजार में गिरावट का दबाव रहा, वहीं Gyftr के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के नाम बदलने, 4:1 बोनस इश्यू और बेहतर नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. कमजोर सेंटीमेंट के बीच भी यह स्टॉक बाजार से अलग प्रदर्शन करता नजर आया.
Share Market news: शेयर बाजार में जहां सोमवार को गिरावट का माहौल रहा, वहीं Gyftr Limited (पहले LKP Finance) के शेयर ने अलग ही रुख दिखाया. कमजोर सेंटीमेंट के बावजूद यह मल्टीबैगर स्टॉक करीब 7% चढ़ गया और इंट्राडे में ₹193 तक पहुंच गया. यह तेजी ऐसे समय आई है जब निफ्टी 50 खुद 2% टूटकर नीचे आ गया, जिससे इस स्टॉक की मजबूती निवेशकों का ध्यान खींच रही है.
बाजार में गिरावट, फिर भी शेयर में तेजी
सोमवार को बाजार पर वैश्विक दबाव साफ दिखा. अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता के बीच निफ्टी 50 करीब 2% गिरकर 23,555 तक पहुंच गया. इसके बावजूद Gyftr का शेयर ₹170 पर खुलकर तेजी से चढ़ा और ₹193 का इंट्राडे हाई छू लिया. हालांकि शेयर 185 रुपये पर बंद हुए. यह दिखाता है कि स्टॉक में खास ट्रिगर काम कर रहे हैं.
कंपनी ने हाल ही में बड़ा कॉरपोरेट फैसला लेते हुए अपना नाम LKP Finance Limited से बदलकर Gyftr Limited कर लिया है. यह बदलाव 6 अप्रैल 2026 से लागू हुआ है, जिसे कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने मंजूरी दी है. आमतौर पर ऐसे बदलाव कंपनी की नई रणनीति और बिजनेस दिशा की ओर इशारा करते हैं, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती है.
बोनस शेयर का मिला सपोर्ट
मार्च में कंपनी ने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया. कंपनी ने 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए. इसके तहत 6.14 करोड़ से ज्यादा नए शेयर अलॉट किए गए. बोनस इश्यू से स्टॉक की लिक्विडिटी बढ़ती है और छोटे निवेशकों की भागीदारी भी बढ़ती है, जो अक्सर शेयर में तेजी का कारण बनती है.
नतीजों में भी सुधार
कंपनी के फाइनेंशियल प्रदर्शन में भी सुधार दिखा है. दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी ने ₹5.9 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में ₹11.4 करोड़ का घाटा था. रेवेन्यू भी बढ़कर ₹90.4 करोड़ पहुंच गया, जो पहले नेगेटिव बेस से सुधरा है. यह बदलाव बिजनेस में रिकवरी का संकेत देता है.
यह भी पढ़ें: सरकारी ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना इंफ्रा स्टॉक! शेयर 12% उछला, 306 शहरों का मिला ठेका, क्या आपने देखा?
रिटर्न ने बनाया मल्टीबैगर
Gyftr का शेयर लंबे समय में शानदार रिटर्न दे चुका है.
- 1 साल में करीब
- 3 साल में 1066% से ज्यादा उछाल
- 5 साल में 1190% से ज्यादा रिटर्न

हालांकि, शॉर्ट टर्म में स्टॉक में उतार-चढ़ाव भी देखा गया है. पिछले 3 महीनों में यह करीब 14% गिरा है, लेकिन हाल के हफ्तों में फिर से रिकवरी दिख रही है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
2% टूटा कच्चा तेल, 197 अंक चढ़ा Gift Nifty; एशियाई बाजारों में रिकवरी; बुधवार को कैसा रहेगा बाजार का मूड?
बिजली का तार बनाने वाली कंपनी का बड़ा दांव! अब नए सेग्मेंट में एंट्री, शेयरों में हलचल, FIIs के फेवरेट स्टॉक पर रखें नजर
इस सोलर स्टॉक पर ब्रोकरेज ने दी ‘Buy’ रेटिंग और 6% उछला भाव, अभी और तेजी बाकी; जानें टारगेट प्राइस
