TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स पर 50% की छूट, कहीं चूक न जाए आपसे ये मौका

अगर आप इस फेस्टिव सीजन नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. Samsung ने फेस्टिव सीजन के मौके पर अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी कटौती की है.

मोबाइल फोन की कीमतों में आएगा उछाल? Image Credit: Joan Cros/NurPhoto via Getty Images

सैमसंग ने भारत में फेस्टिव सीजन के मद्देनजर गैलेक्सी स्मार्टफोन्स की कीमतों में ऐतिहासिक कटौती की घोषणा की है. ये स्पेशल ऑफर गैलेक्सी S, M और F सीरीज के चुनिंदा डिवाइसेस पर उपलब्ध हैं. अब ग्राहक इन स्मार्टफोन्स को उनकी लॉन्चिंग के बाद की सबसे कम कीमतों पर खरीद सकते हैं.

Galaxy S सीरीज डील्स

  • गैलेक्सी S23 FE: पहले कीमत 54,999 रुपये थी, अब इसे 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी 50% की भारी छूट.
  • गैलेक्सी S23: इस स्मार्टफोन की कीमत 74,999 रुपये थी, जिसे अब 37,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है.
  • गैलेक्सी S23 अल्ट्रा: पहले इसकी कीमत 1,09,999 रुपये थी, अब इसे 69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
  • गैलेक्सी S24 अल्ट्रा: यह नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन पहले 1,29,999 रुपये में था, लेकिन अब इसे 1,09,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है.
  • गैलेक्सी S24+: पहले 99,999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन अब 64,999 रुपये में मिल रहा है.
  • गैलेक्सी S24: इस फोन की कीमत 74,999 रुपये से घटाकर 59,999 रुपये कर दी गई है.

Galaxy M और F सीरीज ऑफर

  • गैलेक्सी M35 5G: पहले इसकी कीमत 19,999 रुपये थी, अब इसे 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
  • गैलेक्सी M05 और गैलेक्सी F05: दोनों ही स्मार्टफोन्स अब 6,499 रुपये की बेहद सस्ती कीमत पर उपलब्ध हैं. मुख्य फीचर्स और हाइलाइट्स

सैमसंग गैलेक्सी S सीरीज (Samsung Galaxy S Series) के स्मार्टफोन्स में पावरफुल प्रोसेसर, एडवांस कैमरा सिस्टम, शानदार डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ जैसी फ्लैगशिप खूबियां हैं. वहीं, गैलेक्सी M और F सीरीज के स्मार्टफोन्स किफायती कीमत पर बेहतरीन फीचर्स और प्रदर्शन के साथ आते हैं.

उपलब्धता

गैलेक्सी S24 अल्ट्रा, S24, M05 और F05 पर छूट पहले से ही लाइव है. वहीं, गैलेक्सी S23 FE, S23, S23 अल्ट्रा, S24+ और M35 5G पर यह ऑफर 26 सितंबर 2024 से शुरू होगा.