27 फरवरी को सिनेमाघरों और OTT पर कंटेंट की बारिश, ये नई फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज
27 फरवरी 2026 को थिएटर और OTT पर कई बड़ी रिलीज हो रही हैं. सिनेमाघरों में Vishnu Vinyasam, The Rise of Ashoka, Thaai Kizhavi और Scream 7 आएंगी. वहीं, OTT पर Accused, Honey, Roslin और Thadayam जैसी फिल्में-सीरीज स्ट्रीम होंगी, जिससे वीकेंड एंटरटेनमेंट भरपूर रहेगा.
फरवरी के चौथे हफ्ते में एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए बड़ा शुक्रवार आ गया है. 27 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों और OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. एक्शन, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा, हॉरर और पीरियड फिल्मों का जबरदस्त मिक्सचर दर्शकों को देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं, किस प्लेटफॉर्म और थिएटर में क्या रिलीज हो रहा है.
थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में
Nukkad Naatak (हिंदी)
एक सामाजिक विषय पर आधारित ड्रामा, जो आम जिंदगी की सच्चाइयों को बड़े पर्दे पर दिखाता है. यह फिल्म 27 फरवरी से थिएटर में उपलब्ध होगी.
Vishnu Vinyasam (तेलुगु)
रोमांटिक कॉमेडी एंटरटेनर, जिसमें ह्यूमर और फैमिली इमोशंस का मसाला है. फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी.
The Rise Of Ashoka (कन्नड़)
यह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित पीरियड एक्शन फिल्म है. दमदार एक्शन और कहानी के साथ यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज हो रही है.
Thaai Kizhavi (तमिल)
कॉमेडी और पारिवारिक भावनाओं से भरी यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी.
Scream 7 (हॉलीवुड)
यह लोकप्रिय हॉरर फ्रेंचाइजी का नया पार्ट है जो सस्पेंस और डर से भरपूर है. 27 फरवरी को रिलीज होगी.
Hamnet (हॉलीवुड)
शेक्सपियर के जीवन से प्रेरित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है. यह भी 27 फरवरी को रिलीज हो रही है.
OTT पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज
Accused
एक थ्रिलर ड्रामा, जिसमें सस्पेंस और भावनात्मक टकराव देखने को मिलेगा. Netflix पर यह 27 फरवरी को रिलीज होगी.
Secret Stories: Roslin
यह मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है जो रहस्यों और भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. यह भी 27 फरवरी को JioHotstar पर रिलीज होगी.
Thadayam
यह क्राइम थ्रिलर सीरीज है जिसमें एक पुलिस अधिकारी जटिल केस सुलझाते नजर आएंगे. ZEE5 पर यह सीरीज 27 फरवरी को आएगी.
Honey
तेलुगु-तमिल साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर कंटेंट है जो अब डिजिटल प्लेटफॉर्म Sun NXT पर 27 फरवरी से उपलब्ध है.
इसे भी पढ़ें: Ghost Concert: Missing Songs से मचेगा धमाल, 5 अप्रैल को प्रीमियर, म्यूजिक, मिस्ट्री और सुपरनैचुरल का मेल!
Latest Stories
कार की सुरक्षा के लिए नया गैजेट, Jio का Dashcam लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कई फीचर्स; चेक करें डिटेल
WhatsApp, टेलीग्राम यूजर्स अलर्ट! 1 मार्च से बिना सिम नहीं चलेगा ऐप; कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में हो जाएगा लॉग-आउट
₹15000 के फोन में भी AI, Samsung Galaxy A सीरीज फोन में भी बिल्ड करेगा स्मार्ट टेक्नोलॉजी
