अब जनरल स्टोर पर भी मिलेगी बुखार, खांसी और दर्द की दवा; सरकार जल्द दे सकती है हरी झंडी
सरकार किराने की दुकानों पर बिना डॉक्टर के पर्चे वाली दवाइयां बेचने की अनुमति दे सकती है. किराने की दुकानों को दवाइयों को बेचने के लिए फार्मासिस्ट रखने की जरूरत नहीं होगी. लेकिन उन्हें एक खास लाइसेंस लेना होगा. ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) ने पिछले महीने फैसला किया कि कुछ बिना पर्चे की दवाइयां फार्मेसी के अलावा अन्य दुकानों पर भी बिक सकती हैं.
Medicine in General Store: सरकार जल्द ही जनरल स्टोर पर बिना डॉक्टर के पर्चे वाली दवाइयां बेचने की अनुमति दे सकती है. इन दवाइयों में दर्द निवारक, एलर्जी की दवा, खांसी का सिरप, कब्ज की दवा, फंगल मलहम और अस्थमा की कुछ दवाइयां शामिल हैं. जनरल स्टोर को इन दवाइयों को बेचने के लिए फार्मासिस्ट रखने की जरूरत नहीं होगी. लेकिन उन्हें एक खास लाइसेंस लेना होगा.
लंबे समय से चल रहा है काम
मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) ने पिछले महीने फैसला किया कि कुछ बिना पर्चे की दवाइयां फार्मेसी के अलावा अन्य दुकानों पर भी बिक सकती हैं. एक अधिकारी ने बताया कि सरकार उन दवाइयों की सूची तैयार कर रही है, जो जनरल स्टोर पर बिक सकेंगी. इस पर लंबे समय से काम चल रहा है और जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा.
ये भी पढ़े: एक तवायफ की वजह से चला गया ‘कोहिनूर’, आज 3500 करोड़ रुपए कीमत, इस सीक्रेट जगह छुपाकर रखते थे मुगल
दुकानदार और फार्मासिस्ट हैं चिंतित
इस फैसले से दवा दुकानदार और फार्मासिस्ट चिंतित हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे उनकी कमाई पर असर पड़ सकता है. ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और इंडियन फार्मास्युटिकल एसोसिएशन ने इस कदम का विरोध किया है. AIOCD के महासचिव राजीव सिंघल ने कहा कि इससे फार्मासिस्टों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है.
ये भी पढ़े: बदलेगा 300 साल पुराने चांदनी चौक का ठिकाना ! जानें क्या है दिल्ली सरकार का प्लान
डॉक्टरों, फार्मासिस्टों से ली जाए राय
राजीव सिंघल ने सरकार से मांग की है कि इस फैसले से पहले डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और अन्य लोगों से राय ली जाए. वे यह भी चाहते हैं कि सरकार दवाइयों की सूची उनके साथ साझा करे ताकि वे इसके नुकसान के बारे में बता सकें. एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने बिना पर्चे की दवाइयों की सूची तैयार की है और जल्द ही एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी करेगी.
ये भी पढ़े: हेल्थ इंश्योरेंस के बढ़ते प्रीमियम से हैं परेशान, ऐसे घटाएं बोझ, ये 2 तरीके होंगे फायदेमंद
Latest Stories
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में फिर बड़ी गिरावट, 734.61 अरब डॉलर पर आया
Closing Bell: मार्केट में लौटी तेजी, Sensex 879 अंक उछला, Nifty 22500 के पार, ITC और TCS में जोरदार तेजी
Starlink, Jio या OneWeb, कस्टमर खुद चुनेंगे सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी; मोबाइल कांग्रेस में बोले सिंधिया
