5 लाख छोड़िए भारत बनेगा 10 लाख करोड़ की इकॉनमी, 2035 तक ये पांच राज्य करेंगे सरप्राइज, रिपोर्ट में दावा
मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2028 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है, और 2035 तक उसकी जीडीपी 10 ट्रिलियन डॉलर को पार कर सकती है. महाराष्ट्र, तमिलनाडु जैसे राज्यों की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है.

Morgan Stanley Report on GDP: मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2028 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और अगले 10 साल यानी 2035 तक भारत का ग्रोस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी जीडीपी बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा. रिपोर्ट में अनुमान है कि इस दौरान तीन से पांच भारतीय राज्य लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाले होंगे और 2030-2035 के बीच शीर्ष 20 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होंगे.
2035 तक GDP $10 ट्रिलियन
मॉर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2035 तक भारत की जीडीपी (Gross Domestic Product) बढ़कर 10 ट्रिलियन डॉलर को पार कर जाएगी. मैजूदा वक्त में भारत की जीडीपी लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर है. यदि ऐसा होता है, तो इसमें 2.5 गुना बढ़ोतरी होगी.
इन राज्यों का बढ़ेगा दबदबा
मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि देश की वृद्धि को राज्यों का सहारा होता है, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक सहित तीन से पांच राज्यों की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है. साथ ही छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की भी हिस्सेदारी बढ़ेगी, जिसने पिछले 5 वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है.
यह भी पढ़ें: इस राज्य के लोग करते हैं सबसे ज्यादा कमाई, जानें यूपी-बिहार के लोगों के जेब का हाल, देखें पूरी लिस्ट
वे बातें जो आपको जानना जरूरी है
- भारत इस वर्ष (2025) में चौथा सबसे बड़ा वैश्विक अर्थव्यवस्था बन गया.
- भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्रमुख अर्थव्यवस्था है, इसकी वास्तविक GDP वृद्धि दर लगभग 6.5 फीसदी है, और 2024–25 में सकल घरेलू उत्पाद लगभग 106.57 लाख करोड़ रुपये (2014–15) से 331.03 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
- अनुमान के अनुसार 2025–26 में भी भारत की वृद्धि दर 6.3–6.8 फीसदी तक रहने की संभावना है.
- कुल निर्यात पिछले एक दशक में 76 फीसदी बढ़ा, जो 2024–25 में 825 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया.
- सेवाओं के निर्यात ने भी लगभग दोगुना बढ़ोतरी हुई. 2013–14 में 158 अरब डॉलर से बढ़कर 2024–25 में 387 अरब डॉलर हो गया.
- डिजिटल ट्रांजैक्शन (UPI) की मात्रा FY18–FY24 में नौ गुना बढ़ी, और 2024 में 172 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन हुआ है.
- जून 2025 में रिटेल इन्फ्लेशन यानी CPI (Consumer Price Index) 2.1 फीसदी पर आ गया, जो पिछले 6 साल में निचले स्तर पर आ गया है.
ये हैं टॉप 10 GDP वाले देश
क्रमांक (क्र.सं.) | देश | सकल घरेलू उत्पाद (GDP) |
---|---|---|
1 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 30.51 ट्रिलियन |
2 | चीन | 19.23 ट्रिलियन |
3 | जर्मनी | 4.74 ट्रिलियन |
4 | भारत | 4.19 ट्रिलियन |
5 | जापान | 4.19 ट्रिलियन |
6 | यूनाइटेड किंगडम (यू.के.) | 3.84 ट्रिलियन |
7 | फ्रांस | 3.21 ट्रिलियन |
8 | इटली | 2.42 ट्रिलियन |
9 | कनाडा | 2.23 ट्रिलियन |
10 | ब्राजील | 2.13 ट्रिलियन |
जापान को पछाड़ भारत चौथे पायदान पर
भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. हाल ही में जापान को पीछे छोड़कर भारत ने यह मुकाम हासिल किया है और अनुमान है कि 2030 तक देश की अर्थव्यवस्था 7.3 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी. यदि ऐसा होता है, तो भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित जीडीपी वृद्धि दर 6.3 से 6.8 फीसदी है.
यह भी पढ़ें: वित्त वर्ष 2025 में भारत की आर्थिक ग्रोथ दर 4 साल के निचले स्तर 6.5% पर पहुंची, मार्च तिमाही में दिखी बढ़त
Latest Stories

शॉकिंग! क्या पाकिस्तान के बराबर हो जाएगा IAF, केवल 5 स्क्वाड्रन का रह गया अंतर… चीन के पास दोगुना- रिपोर्ट

रेलवे ने बदले इमरजेंसी कोटा के नियम, अब एक दिन पहले भरना होगा फॉर्म; जानिए नई टाइमिंग

झूठी बम धमकियों से परेशान एयरलाइंस, 2025 में अब तक 69 फर्जी अलर्ट: डेटा
