बजट के दिन शेयर बाजार लहुलूहान, निर्मला सीतारमण के दौर की सबसे बड़ी गिरावट, टूट गए सारे रिकॉर्ड
बजट 2026 पेश होने के साथ ही शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के लगातार 9वें बजट के दिन निवेशकों की उम्मीदों को झटका लगा और सेंसेक्स व निफ्टी दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई. इस रिपोर्ट में पिछले 10 साल के बजट डे पर बेंचमार्क इंडेक्स के प्रदर्शन का विश्लेषण किया गया है.
Budget 2026 Market Reaction: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है. यह उनका लगातार 9वां बजट रहा, लेकिन बजट वाले दिन शेयर मार्केट का मूड बिगड़ता नजर आया है. इंट्रा डे में दिन के हाई से सेंसेक्स में 2827 अंकों की गिरावट देखने को मिली, वहीं निफ्टी 869.15 अंक टूट गया, हालांकि इसमें रिकवरी देखने को मिल रही है. बजट से बड़ी उम्मीदों के बीच आई इस गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बजट डे पर मार्केट का कमजोर रहना सामान्य है या यह किसी बड़े संकेत की ओर इशारा करता है. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि पिछले 10 साल में बजट के दिन बेंचमार्क इंडेक्स का प्रदर्शन कैसा रहा है.
वर्ष 2025
बजट 2025 के दिन शेयर बाजार में कोई बड़ी हलचल देखने को नहीं मिली. सेंसेक्स 77,505.96 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 23,500 के नीचे फिसल गया.
वर्ष 2024
जैसे ही बजट भाषण में कैपिटल गेन्स टैक्स का जिक्र आया, बाजार में भारी बिकवाली शुरू हो गई. दिन के आखिरी हिस्से में रिकवरी जरूर हुई, लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स करीब 1200 अंक गिरा, जबकि निफ्टी भी 400 अंक से ज्यादा नीचे आ गया.
वर्ष 2023
बजट वाले दिन बाजार की शुरुआत काफी मजबूत रही, लेकिन शुरुआती तेजी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई. कारोबार के अंत तक बाजार लगभग सपाट से कमजोर रुख के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स एक समय में 1200 अंक तक चढ़ा था.
वर्ष 2022
इस साल बजट डे पर बाजार ने सकारात्मक संकेत दिए. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में अच्छी तेजी देखने को मिली और कई सेक्टरों में मजबूत खरीदारी हुई. सेंसेक्स में करीब 848 अंक और निफ्टी में 237 अंकों की तेजी आई.
वर्ष 2021
बजट 2021 शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक रहा. सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया और निवेशकों में उत्साह देखने को मिला. सेंसेक्स करीब 2300 अंक (5%) चढ़ा, जबकि निफ्टी में 647 अंकों की तेजी आई.
वर्ष 2020
नए टैक्स स्ट्रक्चर और डिविडेंड से जुड़े बदलावों ने निवेशकों को निराश किया. नतीजतन बजट के दिन बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स में करीब 988 अंक और निफ्टी में लगभग 300 अंकों की गिरावट आई.
वर्ष 2019
अंतरिम बजट पर बाजार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जबकि आम बजट के दिन शुरुआती कमजोरी के बाद भी बाजार संभल नहीं पाया. अंतरिम बजट के दिन सेंसेक्स 212 अंक और निफ्टी 50 में 62.7 अंकों की बढ़त दर्ज की गई.
वर्ष 2018
नए टैक्स प्रस्तावों और राजकोषीय संकेतों के चलते निवेशक अलर्ट मोड में रहे. बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 0.16 फीसदी गिरकर 35,906 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50, 0.1 फीसदी गिरकर 11,016 पर आ गया.
वर्ष 2017
टैक्स राहत और बजट सुधारों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, जिससे बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स में 485.68 अंक, जबकि निफ्टी 50 में 155.10 अंकों की बढ़त दर्ज की गई.
वर्ष 2016
ग्रामीण विकास पर फोकस के बावजूद बाजार बजट से संतुष्ट नहीं हुआ और कमजोरी के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 152 पॉइंट और निफ्टी 42.70 पॉइंट गिरकर बंद हुआ.
यह भी पढ़ें: Union Budget 2026 में टैक्सपेयर्स को राहत! ITR, TDS और TCS से जुड़े कई अहम बदलावों का ऐलान
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Budget 2026 में मिला 12.2 लाख करोड़ का बूस्टर डोज, रॉकेट हुए इंफ्रा स्टॉक्स, एक दिन में 9% तक उछले
बजट में सरकार का एक फैसला… और BSE-Groww-Angel One 17% तक टूटे, आगे भी राहत की उम्मीद नहीं?
52-वीक हाई बनाने के बाद 8% तक टूटे SBI के शेयर, बजट से बैंक को लगा जोर का झटका, जानें गिरावट की वजह
Budget 2026 से टूटीं उम्मीदें, और बढ़ा बाजार पर दबाव, Hindalco, COAL, NTPC से लेकर SBI तक, ये रहे टॉप 10 लूजर
