| Income Tax Slab | Income Tax Rate |
|---|---|
| 4 लाख रुपये तक | NIL |
| 4-8 लाख रुपए तक | 5% |
| 8-12 लाख रुपए तक | 10% |
| 12-16 लाख रुपए तक | 15% |
| 16-20 लाख रुपए तक | 20% |
| 20-24 लाख रुपए तक | 25% |
| ₹24 लाख से अधिक | 30% |
| Income Tax Slab | Income Tax Rate |
|---|---|
| 4 लाख रुपये तक | NIL |
| 4-8 लाख रुपए तक | 5% |
| 8-12 लाख रुपए तक | 10% |
| 12-16 लाख रुपए तक | 15% |
| 16-20 लाख रुपए तक | 20% |
| 20-24 लाख रुपए तक | 25% |
| ₹24 लाख से अधिक | 30% |
यूनियन बजट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हमें बहुत कम डिटेल्स मिलीं. 3-4 हेडलाइंस थीं, लेकिन हम ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का इंतजार कर रहे थे. वह कहां है? हम इसे केरल में चाहते थे. हमारे यहां आयुर्वेद की बहुत पुरानी परंपरा है. लेकिन हमने केरल का नाम नहीं सुना. हमने मछुआरों और नारियल के नाम सुने - वह केरल हो सकता है...लेकिन जब उन्होंने शिप रिपेयर की बात की, तो उन्होंने वाराणसी और पटना का नाम लिया लेकिन केरल का नहीं. यह थोड़ा हैरान करने वाला है. शायद बजट डॉक्यूमेंट में और डिटेल्स हों. मैंने अभी उसे पढ़ा नहीं है. स्पीच में बहुत कम डिटेल्स थीं.
कांग्रेस महासचिव, जयराम रमेश ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा दिया गया बजट भाषण भी नॉन-ट्रांसपेरेंट था, क्योंकि इसमें मुख्य कार्यक्रमों और योजनाओं के लिए बजट आवंटन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी.
रमेश ने X पर एक पोस्ट में कहा कि हालांकि दस्तावेजों का विस्तार से अध्ययन करने की जरूरत है, लेकिन 90 मिनट बाद यह साफ है कि बजट 2026/27 उस प्रचार से बहुत कम है जो इसके बारे में किया गया था. यह पूरी तरह से फीका था.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि 2026-27 का केंद्रीय बजट भारत के असली संकटों से अनजान है. साथ ही इस बात पर जोर दिया कि कैसे युवा बिना नौकरी के हैं, मैन्युफैक्चरिंग गिर रही है और किसान परेशान हैं.
कांग्रेस नेता ने कहा कि घरेलू बचत तेजी से गिर रही है. किसान परेशान हैं. आने वाले वैश्विक झटके- सभी को नजरअंदाज किया गया. गांधी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि एक ऐसा बजट जो सुधार करने से इनकार करता है, भारत के असली संकटों से अनजान है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि रविवार को घोषित बजट, भारत को पारंपरिक से लेकर नए जमाने के सेक्टरों तक, कई तरह के क्षेत्रों के लिए सबसे आकर्षक निवेश डेस्टिनेशन के तौर पर ग्लोबल मंच पर अपनी स्थिति को मजबूत करने की गति को और तेज करता है.
शाह ने X पर कई मैसेज में कहा कि मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, स्वास्थ्य से लेकर पर्यटन तक, ग्रामीण इलाकों से लेकर AI तक, खेल से लेकर तीर्थ स्थलों तक, #ViksitBharatBudget एक ऐसा बजट है जो हर गांव, हर कस्बे और हर शहर के युवाओं, महिलाओं और किसानों के सपनों को ताकत देता है, जिससे वे उन सपनों को पूरा कर सकें.
बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है. भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं हैं. हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं. ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है. उन्होंने कहा कि ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है. ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है. आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी. जो पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म किए गए हैं, वो आकांक्षा से भरे हुए भारत के साहसिक, प्रतिभाशाली युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं.
रामदेव अग्रवाल, चेयरमैन और को-फाउंडर, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने कहा कि यह बजट भारत के डिजिटल भविष्य के लिए एक मास्टरस्ट्रोक है। 2047 तक डेटा सेंटर्स के लिए 100 फीसदी टैक्स हॉलिडे \'1,000 पाउंड का बड़ा\' कदम है. यह 90 के दशक के सॉफ्टवेयर बूम जैसा ही है.
जाने-माने उद्योगपति और वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने रविवार को कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट ग्रोथ ओरिएंटेड है और इसमें पब्लिक कैपिटल खर्च बढ़ाने पर साफ फोकस किया गया है.
उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा बजट है जो युवाओं को अपनी आजीविका बेहतर बनाने, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और मेडिकल टूरिज्म जैसे रोजगार देने वाले सेक्टर्स को आगे बढ़ने के अवसर पैदा करता है.
केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि किसान, महिला, गरीब पर केंद्रित बजट रहा. पशुपालन के क्षेत्र में हम आज दुनिया में पहले स्थान पर हैं. हमारे देश में पशु चिकित्सा पर की आधारभूत संरचना पर इस बार बजट में ध्यान दिया गया है.
केंद्रीय बजट 2026 पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये गरीब किसान और गांव में रहने वाले लोगों के समझ से बाहर बजट है. ये बजट गरीब का पेट नहीं भर सकती है. नौकरी रोजगार दिए नहीं... सपने दिखाने वाले बजट है.
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है. ये बजट विकसित भारत के निर्माण का बजट है. ये बजट 2047 के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए मजबूत नींव डालने वाला बजट है जिसमें रिफॉर्म पर जोर दिया गया है. बजट में गांव, गरीब, किसान, युवा और महिला सबकी चिंता की गई है.
केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मैं इस बजट का स्वागत करता हूं. जिस प्रकार से निर्मला सीतारमण जी ने नौंवी बार बजट पेश किया है. ये भारत सरकार के गुड गवर्नेंस का प्रतीक है. ये बजट प्रधानमंत्री का जनता के बीच में विश्वास को दिखाता है. वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत का ग्रोथ रेट 7% है. ये दिखा रहा है कि किस प्रकार से हमने अपने GDP को लगातार मजबूत किया है.
केंद्रीय बजट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तीन कॉरिडोर के बारे में उन्होंने जो कहा वह सरासर झूठ है. यह पहले से ही प्रक्रिया में है और हमने इस पर काम शुरू कर दिया है. पुरुलिया में जंगलमहल जंगल सुंदरी परियोजना के लिए, इस आर्थिक कॉरिडोर में 72,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा...उन्होंने बंगाल को एक पैसा भी नहीं दिया है. सिर्फ एक ही टैक्स है, जीएसटी. वे हमारा पैसा ले रहे हैं और बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं कि वे हमें पैसा दे रहे हैं. यह हमारा पैसा है...इसलिए, उन्हें सरकार चलाने और देश को इस तरह बर्बाद करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.
बजट 2025 पहली फरवरी को पेश होने जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे आठवीं बार पेश करेगी. लेकिन ये बजट फरवरी में ही क्यों पेश होता है और 1 तारीख को ही क्यों? कैसे तैयार होता है ये बजट? हलवा सेरेमनी क्या होती है? बजट शब्द कहां से आया? चलिए यूनियन बजट से जुड़े ऐसे ही दिलचस्प बातें और तथ्य आपको बताते हैं.
हर साल 1 फरवरी को बजट पेश किया जाता है ताकि 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष से पहले जरूरी कानूनों को लागू किया जा सके. पहले बजट 28 फरवरी को पेश होता था लेकिन बजट के प्रस्तावों को लागू करने के लिए कम समय मिलता था इसलिए मोदी सरकार ने बजट पेश करने की तारीख को आगे कर 1 फरवरी कर दिया.
‘बजट’ शब्द की जड़ें फ्रेंच शब्द ‘Bougette’ में हैं, जिसका मतलब है ‘छोटा चमड़े का ब्रीफकेस’. आपने कई बार कई वित्त मंत्रियों के हाथ में बजट के दौरान एक ब्रीफकेस देखा ही होगा.
बजट फाइनल होने के बाद, वित्त मंत्रालय में एक खास परंपरा निभाई जाती है जिसे ‘हलवा सेरेमनी’ कहा जाता है. इस परंपरा में एक बड़े बर्तन में हलवा बनाया जाता है और इसे वित्त मंत्री सभी कर्मचारियों को परोसते हैं. खास बात ये है कि कोविड-19 के कारण इस परंपरा को कुछ सालों के लिए रोका गया था और हलवे की जगह स्वीट बॉक्स दिए गए थे.
1950 में बजट के लीक होने की घटना सामने आई थी जिसके बाद, इसे गोपनीय रखने के लिए कड़े कदम उठाए गए थे. बजट तैयार करने वाले अधिकारियों को 10 दिनों के लिए नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में बंद कर दिया जाता है. वे अपने परिवार और दोस्तों से बिल्कुल कट जाते हैं जब तक कि बजट संसद में पेश न हो जाए.
2021 में पहली बार बजट को पेपरलेस बनाया गया था. बजट की कॉपियां अब डिजिटल रूप में स्टोर की जाती हैं. यह कदम प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन के अनुरूप उठाया गया है.
पहली महिला वित्त मंत्री इंदिरा गांधी थीं जिन्होंने पदभार 1970 में संभाला था.
सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाली महिला निर्मला सीतारमण हैं जिन्होंने अब तक 7 बजट पेश कर दिए हैं और जो अब 8वां बजट पेश करने जा रही हैं.
सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री मोरारजी देसाई हैं जिन्होंने 10 बार बजट पेश किया है.
पहला हिंदी बजट 1955 में पेश किया गया था.
सबसे लंबा भाषण, निर्मला सीतारमण का 2021 का भाषण था जो 2 घंटे 40 मिनट तक चला था.
पहले बजट पेश करने का समय शाम 5 बजे था, जिसे 1999 में 11 बजे कर दिया गया था.
पहले बजट को फरवरी के आखिरी कार्यदिवस पर पेश किया जाता था फिर 2017 से इसे 1 फरवरी कर दिया गया है.
निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के लिए पारंपरिक ब्रीफकेस को बदलकर भारतीय ‘बहीखाता’ का इस्तेमाल शुरू किया, जिस पर राष्ट्रीय चिह्न बना होता है.
1973 में यशवंतराव चव्हाण द्वारा पेश किए गए बजट को 'ब्लैक बजट’ कहा गया क्योंकि इसमें 550 करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा था. जो उस वक्त के हिसाब से भारत में गंभीर आर्थिक संकट को बताता है.
बजट तैयार करने की मुख्य जिम्मेदारी वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की बजट शाखा की होती है. इसमें NITI आयोग, राजस्व विभाग, और अन्य मंत्रालयों के साथ सलाह-मशविरा किया जाता है. विशेषज्ञों, किसानों, अर्थशास्त्रियों, और निवेशकों से भी राय ली जाती है.
बजट हर भारतीय को किसी न किसी रूप में प्रभावित करता ही है. आम जनता टैक्स में कटौती की उम्मीद करती है. सेक्टर्स अतिरिक्त फंडिंग की ओर देखते हैं. राज्य नई ट्रेनों या प्रोजेक्ट्स की उम्मीद करते हैं. बजट में हर किसी के लिए कुछ न कुछ जरूर होता है!
















मोदी 3.0 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 8वीं बार बजट पेश करने जा रही है. सीतारमण पहली महिला वित्त मंत्री है जो फुल टाइम सेवा दे चुकी है. हालांकि पहली महिला वित्त मंत्री का दर्जा इंदिरा गांधी के पास है लेकिन वो ज्यादा समय के लिए वित्त मंत्री नहीं थी जबकि सीतारमण ने अपना कार्यकाल पूरा किया है. सीतारमण ने 1980 में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित सीतलक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन पूरा किया है. इसके बाद 1984 में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), से अर्थशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) की डिग्री हासिल की है.
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बनने से पहले, 2017 से 2019 तक रक्षा मंत्री रही. वह 2008 में बीजेपी में शामिल हुईं थी.

डॉ नागेश्वरन, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार हैं. यह लेखक, शिक्षक और कई किताबों के सह-लेखक रह चुके हैं. भारत और सिंगापुर के कई मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में पढ़ा चुके हैं.

अरविंद श्रीवास्तव 1994 बैच के कर्नाटक कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं. ये राजस्व सचिव हैं. इससे पहले ये DIPAM के भी सचिव रह चुके हैं. इससे पहले वह प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में संयुक्त सचिव और फिर अतिरिक्त सचिव के रूप में सेवाएं दे चुके हैं.

अनुराधा ठाकुर हिमाचल प्रदेश कैडर के 1994 बैच की IAS अधिकारी हैं. इससे पहले ये मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात थी. हाल ही में इन्होंने अपना डेपुटेशन भी एक्सटेंड किया था.
किसी भी सरकार को चलाने का खर्च और कमाई का लेखा-जोखा बजट कहलाता है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत, किसी वर्ष का केंद्रीय बजट या वार्षिक वित्तीय विवरण उस साल के लिए सरकार की अनुमानित आय और खर्च का विवरण होता है. आसान भाषा में इसमें सरकार का लेखा-जोखा होता है.
बजट शब्द फ्रेंच शब्द Bougette से आया है. Bougette का मतलब होता है 'छोटा बैग'.
यह शब्द 15वीं शताब्दी में फ्रेंच भाषा से अंग्रेजी में आया और फिर वहां से दुनियाभर में इस्तेमाल होने लगा.
आजाद भारत से पहले 7 अप्रैल, 1860 को पहला बजट पेश किया गया था. तब स्कॉटिश अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन ने बजट को पेश किया था.
आजादी मिलने के बाद भारत का पहला बजट 26 नवंबर, 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आरके षणमुखम चेट्टी ने पेश किया था.
ब्रिटिश शासन में बजट अंग्रेजी में पेश होता था. परंपरा आगे बढ़ी और साल 1955 तक बजट सिर्फ अंग्रेजी में ही पेश किया जाता था. लेकिन 1955-56 में कांग्रेस सरकार ने इसे अंग्रेजी और हिंदी दोनों में ही पेश करना शुरू कर दिया था.
साल 1950 तक का बजट राष्ट्रपति भवन में छपा लेकिन फिर इसके लीक होने के बाद दिल्ली के मिंटो रोड स्थित प्रेस में इसकी छपाई होने लगी. फिर 1980 में वित्त मंत्रालय में ही सरकारी प्रेस में बजट छपने लगा है.
साल 1999 तक बजट फरवरी के आखिरी दिन शाम 5 बजे पेश किया जाता था. ऐसा इसलिए होता था क्योंकि भारत का बजट ब्रिटिश समय को ध्यान में रखकर पेश किया जाता था. क्योंकि जब भारत में शाम 5 बजते थे, उस वक्त ब्रिटेन में 11 बजता था. उसी आधार पर भारत में शाम 5 बजे बजट पेश करने की परंपरा थी. फिर तत्तकालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने इस परंपरा को खत्म कर साल 1999 से सुबह 11 बजे बजट पेशन करना शुरू किया.
साल 2017 से पहले बजट को फरवरी के आखिरी दिन पेश किया जाता था. लेकिन साल 2017 में तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश करने की तारीख बदल कर एक फरवरी कर दी थी.
रेल बजट को केंद्रीय बजट से अलग पेश किया जाता था लेकिन साल 2017 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरूण जेटली ने रेलवे के लिए अलग बजट पेश करने की परंपरा को बदला और 92 साल पुरानी ब्रिटिश परंपरा को खत्म कर रेल बजट को केंद्रीय बजट में मिला दिया.
मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए 2 घंटे 42 मिनट का लंबा भाषण दिया था.
भारतीय संविधान में अंतरिम बजट जैसा कोई शब्द नहीं है. सरकार चाहे तो साल में एक से ज्यादा बार पेश कर सकती है. जिस साल आम चुनाव होने वाले होते हैं, उस साल सरकार लेखानुदान पारित कराती है. इसमें केवल राजस्व और खर्चों का ही लेखा-जोखा होता है और तीन या चार महीनों के लिए सरकारी कर्मियों के वेतन, पेंशन और अन्य सरकारी खर्च के लिए बजट पारित कराया जाता है. लेखानुदान के तहत सरकार कोई नीतिगत फैसला नहीं करती है.
जब सरकार की कमाई कम और खर्च ज्यादा हो जाए, इसका अंतर राजकोषीय घाटा कहलाएगा. राजकोषीय घाटा सरकार के कुल कमाई और कुल व्यय के बीच का अंतर है.
राजस्व घाटा या रेवेन्यू डेफिसिट सरकार की वित्तीय स्थिति को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण इंडीकेटर है. यह स्थिति तब पैदा होती है जब सरकार की राजस्व प्राप्तियां उसकी राजस्व खर्च से कम होती हैं. राजस्व खर्च में सैलेरी, पेंशन इसका खर्च आदि शामिल होता है, और राजस्व प्राप्ति में टैक्स से आया पैसा होता है. जब खर्च, प्राप्ति से ज्यादा हो तब राजस्व घाटा होता है.
इसे करंट अकाउंट डेफिसिट भी कहते हैं. यह घाटा देश के आयात-निर्यात से जुड़ा होता है. जब देश का आयात, निर्यात से ज्यादा होता है उस अंतर को चालू खाता घाटा कहा जाता है.