Gold Silver Rate Today 14-02-2026: 5 दिनों में सोना ₹2000 से ज्यादा सस्ता, चांदी 7730 रुपये लुढ़की, सिल्वर अभी भी हाई से 42% नीचे
अमेरिकी महंगाई आंकड़े अनुमान से कम आने के बाद सोना-चांदी में रिकवरी दिखी, हालांकि 5 दिनों में सोना ₹2,140 और चांदी ₹7,730 सस्ती हुई है . MCX पर सिल्वर अब भी अपने ऑल टाइम हाई ₹4,20,048 से करीब 42% नीचे ट्रेड कर रही है . नरम CPI और कमजोर डॉलर ने कीमती धातुओं को सहारा दिया, अब बाजार की नजर फेड की अगली नीति पर है.
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों ने 13 फरवरी को कमबैक किया. इनकी कीमतों में बढ़त दर्ज की गई. शुक्रवार को MCX पर सोना 0.20 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. जबकि MCX सिल्वर 3.62 फीसदी की तेजी के साथ 2,44,999 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ.
अमेरिका से आए उम्मीद से कम रहे महंगाई आंकड़ों के बाद शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली. जनवरी 2026 में यूएस CPI महंगाई दर 2.40 प्रतिशत रही, जो बाजार के 2.50 प्रतिशत अनुमान से कम है. इससे डॉलर पर दबाव बना और कीमती धातुओं में खरीदारी तेज हो गई. हालांकि बीते 5 दिनों का रिकॉर्ड देखें तो इनकी कीमतें नीचे आई हैं.
इंटरनेशनल मार्केट में भी चढ़ा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX पर सोना 2 प्रतिशत चढ़कर 5,046.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. COMEX सिल्वर 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 77.964 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ.
5 दिनों में कितने घटे या बढ़े दाम?
बुलियन वेबसाइट के मुताबिक 9 फरवरी को सोना 1,58,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि 13 फरवरी को ये 1,56,500 रुपये रहा तो. इस हिसाब से 5 दिनों में सोने की कीमतें 1.35% लुढ़की है. यानी सोना ₹2,140 सस्ता हुआ है. वहीं चांदी 9 फरवरी को 2,53,750 रुपये प्रति किलो पर थी, जबकि 13 फरवरी को ये 2,46,020 रुपये प्रति किलो थी तो इस लिहाज से चांदी 5 दिनों में 3.05% गिरावट के साथ ₹7,730 रुपये सस्ती हो गई. हालांकि MCX पर सिल्वर का ऑल टाइम हाई हाल ही में लगभग ₹4,20,048 प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंचा था. ऐसे में चांदी की कीमतें अभी भी अपने हाई से करीब 42 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है.

यह भी पढ़ें: इस रेलवे स्टॉक के हाथ लगा बड़ा ऑर्डर, MOU भी किया साइन, रॉकेट हुआ शेयर, कीमत ₹45 से भी कम
इन कारणों से आई तेजी
- शुक्रवार को निवेशकों ने गिरावट में खरीदारी की, खासकर तब जब एआई सेक्टर की चिंताओं के चलते शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई. डॉलर मजबूत नहीं हो पाया, जिससे कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला.
- अमेरिका के जॉब्स डेटा ने भी बाजार का ध्यान खींचा. जनवरी में 1.30 लाख नई नौकरियां जुड़ीं और बेरोजगारी दर घटकर 4.3 प्रतिशत रही.
- मजबूत जॉब्स डेटा के बावजूद नरम CPI ने निवेशकों को राहत दी और सोना-चांदी में शॉर्ट कवरिंग और नई खरीदारी देखने को मिली.
- अब बाजार की नजर आगे आने वाले महंगाई और फेड नीति संकेतों पर टिकी है.
Latest Stories
IND vs PAK: न बाबर, न कप्तान सलमान आगा… T20 WC में ये खिलाड़ी पाक का सबसे अमीर सितारा; जानें किसके पास कितना खजाना
India-Brazil Trade Deal पर अगले हफ्ते लगेगी मुहर! फार्मा, हेल्थ, खनिज और वीजा पर बड़े समझौते की है तैयारी
Ind-Pak मैच बना ‘सोने की खान’, 10 सेकंड के एड के लिए 70 लाख तक खर्च करने को तैयार कंपनियां; लिस्ट में अमूल और ब्रिटानिया भी शामिल
