OLA के कमजोर नतीजों से डरे निवेशक, 52 वीक लो पर फिसला स्टॉक, जानें कितनी डूबी आपकी कमाई
कमजोर तिमाही नतीजों के बाद Ola Electric के शेयरों में आई तेज गिरावट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है. भले ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेक्टर में बाजार विश्लेषकों को लॉन्ग टर्म ग्रोथ दिख रही हो, लेकिन कंपनी के सामने फिलहाल बिक्री, मार्केट शेयर और मुनाफे से जुड़ी चुनौतियां बड़ी मुश्किल बन कर खड़ी है.
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बड़ी कंपनी Ola Electric Mobility के लिए यह हफ्ते की शुरुआत भारी रही. दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजे सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली और शेयर एक ही दिन में 6 फीसदी से ज्यादा टूट गया.
Q3 में घाटा कम, लेकिन उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन
Ola Electric ने तीसरी तिमाही में 487 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया. यह घाटा पिछले साल की समान तिमाही के 564 करोड़ रुपये से कम है, लेकिन सितंबर तिमाही के 418 करोड़ रुपये के घाटे से ज्यादा है. यानी सालाना आधार पर कुछ सुधार दिखा, लेकिन तिमाही आधार पर हालात बिगड़े. यही वजह है कि बाजार और ब्रोकरेज दोनों को नतीजे निराशाजनक लगे.
रेवेन्यू और वॉल्यूम में बड़ी गिरावट
Ola का Q3 प्रदर्शन कमजोर रहा. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 55 फीसदी गिरा. इसकी बड़ी वजह वाहनों की बिक्री में 61 फीसदी की गिरावट रही. कंपनी की बिक्री लगातार घट रही है. Q1 में जहां ओला ने करीब 1.25 लाख यूनिट्स बेची थीं, वहीं Q3 में यह आंकड़ा घटकर सिर्फ 32 हजार यूनिट्स रह गया.
हालांकि कुछ मोर्चों पर Ola को राहत भी मिली. कंपनी का ग्रॉस मार्जिन तिमाही आधार पर 340 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 34.3 फीसदी हो गया. इसमें Gen3 मॉडल के लिए PLI का फायदा शामिल रहा. लेकिन दूसरी ओर, EBITDAM घाटा और बढ़कर -58 फीसदी पर पहुंच गया, जो Q2 में -29 फीसदी था. यानी ऑपरेशनल लेवल पर दबाव अभी भी बना हुआ है.
ब्रोकरेज की राय और चुनौतियां
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री का फंडामेंटल मजबूत बना हुआ है और जनवरी-फरवरी 2026 में इसमें अच्छी ग्रोथ देखी गई है. इसके बावजूद Ola के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं है. बढ़ती प्रतिस्पर्धा, खासकर Ather जैसी कंपनियों की मजबूत पकड़, Ola के लिए चुनौती बनी हुई है. ब्रोकरेज के मुताबिक, सफल टर्नअराउंड के लिए Ola को मजबूत कैश पोजिशन बनाए रखना बेहद जरूरी होगा.
यह भी पढ़ें: AI से अब म्यूचुअल फंड्स भी हिले, तूफान में उड़े ₹50000 करोड़; Gen AI के डर से डगमगाया IT सेक्टर का सिंहासन
शेयर का हाल
सोमवार, 16 फरवरी को Ola Electric Mobility का शेयर BSE पर 29.02 रुपये पर खुला. कारोबार के दौरान यह 30 रुपये के उच्च स्तर तक गया, जबकि 28.81 रुपये के निचले स्तर तक फिसल गया. यह इसका 52 वीक लो है. कमजोर नतीजों का असर साफ तौर पर शेयर की चाल में दिखा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सेमीकंडक्टर स्टॉक्स पर बड़ा दांव: मार्केट कैप का कौन बादशाह, किसने दिया 1400% का मल्टीबैगर रिटर्न?
इस फार्मा स्टॉक को ट्रिपल बूस्ट! 11% से ज्यादा उछल गए शेयर, फोकस में रख लें स्टॉक वरना हो सकता है पछतावा
Groww, BSE से लेकर Angel One तक मचा कोहराम, 10 फीसदी तक टूटे शेयर, जानें क्यों मची खलबली?
2 IPO की फीकी एंट्री, Aye Finance और Fractal की फ्लैट लिस्टिंग, डीमर्जर के बाद Kwality Walls 26 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट
