Amul का FY25 में ₹90,000 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, FY26 में 1 लाख करोड़ का लक्ष्य
भारत की सबसे बड़ी डेयरी ब्रांड Amul ने वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में ₹90,000 करोड़ का राजस्व दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष ₹80,000 करोड़ था. यह वृद्धि सभी कैटेगरी में दो अंकों की मजबूती से हुई ग्रोथ का परिणाम है. अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि FY26 में कंपनी का लक्ष्य ₹1 लाख करोड़ के ब्रांड वैल्यू तक पहुंचना है.
FY25 में अमूल की आइसक्रीम, दूध उत्पादों, और गर्मी के मौसम में बिकने वाले प्रोडक्ट्स की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. गुजरात को ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF), जो अमूल ब्रांड का संचालन करती है, ने इस प्रदर्शन को ‘सभी श्रेणियों में संतुलित ग्रोथ’ बताया है.
Amul अब अपने उत्पादन, डिस्ट्रीब्यूशन और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के जरिये भविष्य की ग्रोथ के लिए तैयार है. साथ ही, शेयर बाजार में अमूल से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ सकता है. FY26 में कंपनी की योजना है कि वह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी विस्तार करे.
More Videos
World Bank Warning: महंगाई का नया झटका! 2026 में 10% तक बढ़ सकते हैं खाने-पीने के दाम, बिगड़ेगा घर का बजट?
सोना खरीदें या फिर करें इंतजार, ज्वैलर्स ने भी रोकी खरीदारी, क्या आने वाला है क्रैश?
इस सरकारी बैंक से गायब हुए 14 करोड़! 36 खातों में पैसे हुए ट्रांसफर
