लौटने लगी सोने-चांदी की रौनक, सोना हुआ 1.20 लाख पार, चांदी की ₹1.49 लाख, जानें ताजा रेट

सोने-चांदी की चमक लौटी! शादी सीजन से पहले कीमतें फिर आसमान छूने लगीं. 24 कैरेट सोना 1.20 लाख के पार, चांदी 1.49 लाख प्रति किलो. IBJA के ताजा रेट: 24K ₹1,20,770/10g, चांदी ₹1,49,125/kg.

सोना और चांदी की कीमतें. Image Credit: Getty image

सोने और चांदी के दाम एक बार फिर चढ़ने लगे हैं. पिछले कुछ दिनों में कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब फिर तेजी लौटी है. आने वाला शादी का सीजन सोने और चांदी की मांग को और बढ़ा सकता है, जिससे कीमतें और ऊपर जाने की संभावना है. अभी 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1 लाख 20 हजार के पार पहुंच गया है. वहीं चांदी की कीमत लगभग 1.5 लाक प्रति किलोग्राम है.

IBJA के अनुसार ताजा रेट

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार के मार्केट क्लोज तक 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,20,770 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमत ₹1,49,125 प्रति किलोग्राम रही. शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए शुक्रवार का बंद भाव ही मान्य रहेगा.

तनिष्क पर क्या है रेट?

MCX पर फ्यूचर्स रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का फ्यूचर्स प्राइस ₹1,21,290 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी का भाव ₹1,48,430 प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गया है.

अलग-अलग कैरेट वाले सोने के रेट

24 कैरेट सोना: ₹1,20,770 प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोना: ₹1,20,286 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,10,625 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹90,578 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोना: ₹70,651 प्रति 10 ग्राम
999 चांदी: ₹1,49,125 प्रति किलोग्राम

आपके शहर में क्या है सोने का भाव?

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,23,440 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,13,160 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है.
  • मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,13,010 और 24 कैरेट सोना ₹1,23,290 प्रति 10 ग्राम है.
  • चेन्नई में 22 कैरेट सोना ₹1,13,010 और 24 कैरेट सोना ₹1,23,290 प्रति 10 ग्राम है.
  • कोलकाता में 22 कैरेट सोना ₹1,13,010 और 24 कैरेट सोना ₹1,23,290 प्रति 10 ग्राम है.
  • अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना ₹1,13,060 और 24 कैरेट सोना ₹1,23,340 प्रति 10 ग्राम है.
  • हैदराबाद में 22 कैरेट सोना ₹1,13,010 और 24 कैरेट सोना ₹1,23,290 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है.
  • जयपुर में 22 कैरेट सोना ₹1,13,160 और 24 कैरेट सोना ₹1,23,440 प्रति 10 ग्राम है.