TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

महारत्न कंपनी से ऑर्डर मिलते ही फर्राटे भरने लगा यह स्टॉक, दाम ₹60 से भी कम, ₹215 करोड़ का है टेंडर

पशुपति एक्रिलॉन लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को जोरदार उछाल देखा गया. कंपनी के शेयर 13 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े क्योंकि उसे तेल मार्केटिंग कंपनियों से करीब 215 करोड़ रुपये का एथनॉल सप्लाई ऑर्डर मिला है. एक सप्ताह में शेयर 24 प्रतिशत चढ़ा है और कंपनी की मार्केट वैल्यू करीब 484 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

Pasupati Acrylon share price: Image Credit: Canva/ Money9

Pasupati Acrylon share price: शेयर बाजार में गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन में Pasupati Acrylon लिमिटेड के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर बीएसई पर करीब 13.4 प्रतिशत तक उछले. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कंपनी को तेल मार्केटिंग कंपनियों से एथनॉल सप्लाई का लगभग 215 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.

शेयर की स्थिति

इसके शेयर एक सप्ताह में 24 फीसदी से अधिक उछला है. शुक्रवार को बाजार बंद होने तक इसमें 2 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. इस तेजी के बाद शेयर के दाम 54.44 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 484 करोड़ रुपये रहा. पिछले एक साल में शेयर ने 15 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है और बीते एक महीने में करीब 18 फीसदी तक बढ़ा है.

शेयर में तेजी के पीछे क्या है वजह?

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, पशुपति एक्रिलॉन लिमिटेड को एथनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम (EBPP) के तहत इथेनॉल सप्लाई ईयर 2025-26 के लिए 32,320 किलोलीटर एथनॉल की सप्लाई का अलॉटमेंट मिला है. इस ऑर्डर की कुल अनुमानित वैल्यू करीब 215 करोड़ रुपये है.

कंपनी ने यह ऑर्डर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) जैसी तेल कंपनियों से मिले टेंडर में भाग लेकर हासिल किया है.

कंपनी के वित्तीय नतीजे

पिछले साल की तुलना में कंपनी की आमदनी में बड़ा उछाल देखा गया. वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 154.8 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 216.05 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 11.25 करोड़ रुपये से घटकर सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये रह गया, जो सालाना आधार पर 84 फीसदी की कमी दर्शाता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.